Sunday, 25 November 2018

मुस्कान


खुदा की इस दुनिया में,
सभी दिल तो रखते है,
पर वही ज़िन्दा दिल होते है,
जो चेहरा पे मुस्कान रखते है!!

ज़िन्दगी से लड़ते हुऐ,
हर मुश्किल सहते हुऐ,
मायूस कभी नहीं होते है,
मुस्कान चेहरा पे रख कर जो जीते है!!

दिन भर काम में दौड़ते है,
थक कर शाम को लौटते है,
बच्चो की एक छोटी मुस्कान से,
सारे दर्द छू:मंतर होते है!!



नज़रे हमेशा ढूंढती है,
एक झलक दीदार-ऐ-यार को,
दिल ख़ुशी से झूमने लगता है,
जब आती है मुस्कान लबो (lips) पे यार के!!

वक़्त एक सा कभी नहीं होता,
हर पल रंग बदलता है,
पर इंसान वही कहलाता है,
जो हर वक़्त मुस्कान सजाये रखता है!!


Google

No comments:

Post a Comment