दिल के अलफाज़ कागज़ पर बयान करती है "चिट्टी",
कभी खुशी तो कभी गम का पायाम देती है "चिट्टी",
अलफ़ाज़ाओं को लफ़्ज़ में बयान करती है "चिट्टी",
दूरियाँ मिटा के नज़दीकियाँ बढ़ाती है "चिट्टी",
हर रिश्ते को एक नये रंग में सजाती है "चिट्टी"!!
परदेस में अपनों का हाल बताती है "चिट्टी",
भाई-बहन के प्यार की दूरिया मिटाती है "चिट्टी",
बिछड़ो को आपस में मिलाती है "चिट्टी",
दोस्ती के कई रंग बिखराती है "चिट्टी"!!
लम्बे इन्तेज़ार को ख़त्म करती है "चिट्टी",
हर नये त्यौहार में एक नया रंग भरती है "चिट्टी",
कभी खुशबू की तरह क़िताबों में महकती है "चिट्टी",
तो कभी तकीये के नीचे यादों में रहती है "चिट्टी"!!
दिलबर का प्यार सुनाती है "चिट्टी",
ख़ुशी के आँसू बहाती है "चिट्टी",
इज़हारे मोहब्बात बयान करती है "चिट्टी",
एक दूजे का हो जाने की कस्मे खिलाती है "चिट्टी"!!
बेकरार नज़रो का इन्तेज़ार है "चिट्टी",
आशिक़ के प्यार की पहचान है "चिट्टी",
कागज़, कलम नही,
दिल से दिल तक की आवाज़ है "चिट्टी"!!
![]() |

No comments:
Post a Comment