आते ही इस दुनिया में,
हमें एक पहचान दिलाता है "नाम"!!
जिसे हम से ज्यादा लोग बोलते है,
वो हमारी पहचान बन जाता है "नाम"!!
दुनिया में हमें लाते है माँ-बाप,
पर दुनिया से हमारी पहचान कराता है "नाम"!!
![]() |
दोस्तों और रिश्तेदारों से लेकर,
हर जगह पहले पूछा जाता है आपका "नाम"!!
अच्छे काम से कामयाबी दिलाता है ये "नाम"
तो कभी बुरे काम की वजह से डूब जाता है "नाम"!!
इस दुनिया की भीड़ में,
एक चेहरे से दूसरे चेहरे को जुदा बनाता है "नाम"!!
हमारी शख्सीयत को उभारता है "नाम"
हमारे वाजूद को निखारता है "नाम"
हम को दुनिया में आगे ले जाता है "नाम"
हमारे चेहरे से वाजूद तक की झलक दिखलाता है "नाम"
![]() |
अच्छे काम करने से बन जाता है "नाम"
देश के काम आकर शहीद हो जाने पर,
इतिहास के पन्नो में दर्ज़ हो जाता है "नाम"!!
मीली है ज़िन्दग़ी तो आओ कुछ कर जाये,
इतिहास के पन्नो में हम भी अपना नाम दर्ज़ कर जाये!!
एक वफ़ादार दोस्त की तरह दुनिया में पहचान बनाता है "नाम"
और मर जाने के बाद भी ख़बर पर लग जाता है "नाम"!!


Beautiful lines...
ReplyDeleteGood one dear
ReplyDelete